पुंछ। पुंछ जिले में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित दूसरे चरण के कार्यक्रमों में शनिवार को जिला प्रशासन की तरफ से वंदे मातरम तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, खिलाड़ियों और युवाओं ने भाग लिया। नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरु हुई इस तिरंगा रैली की अध्यक्षता जिला विकास उपायुक्त पुंछ अशोक कुमार शर्मा और एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन कर रहे थे। स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरु हुई यह तिरंगा रैली नगर के विभिन्न भागों से होती हुई पुलस्त्य नदी किनारे बने जागर पार्क में पहुंचकर संपन्न हुई। संवाद