फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मंडी में भालू के हमले में 20 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के लोरन क्षेत्र में शनिवार शाम को भालू के हमले में एक युवती घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के उपरांत पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान 20 वर्षीय तजीम अख्तर निवासी लोरन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम गांव लोरन निवासी अहमद मीर की पुत्री तजीम अख्तर अपने घर के बाहर कुछ काम कर रही थी। अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने पड़ोसियों के सहयोग से भालू को भगा कर उसे लोरन स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां से मरहम पट्टी के उपरांत उसे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें