पुंछ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शनिवार को देश के किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की गई। इस उपलक्ष्य में पुंछ नगर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त पुंछ पंकज मगोत्रा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया। वहीं मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी किए जाने को लेकर कहा कि इसका पुंछ जिले के 42000 किसानों को लाभ मिलेगा। उनके खातों में किसान सम्मान निधि के पैसे आने शुरू हो गए हैं। वहीं किसानों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया।