फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के पांचवें जत्थे ने किए भोले के दर्शन, मांगी सुख समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के पांचवें जत्थे ने शनिवार को श्रीबूढ़ा अमरनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन कर पूजन किया और सुख समृद्धि की कामना की। शनिवार सुबह पुंछ नगर से छह बजे पांचवें जत्थे में शामिल दो हजार से अधिक श्रद्धालु श्रीबूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए कड़ी सुरक्षा में रवाना हुए। एक घंटे के बाद श्रद्धालु श्रीबूढ़ा अमर नाथ मंदिर पहुंचे। यहां भगवान भोले नाथ के दर्शन करने के बाद दोपहर का भोजन करके पांचवां जत्था जम्मू को लौट गया।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार सुबह जम्मू से चलकर श्रीबूढ़ा अमरनाथ यात्रा के छठा जत्थे में शामिल छह हजार से अधिक श्रद्धालु देर शाम को आधार शिविर पुंछ नगर पहुंचे। यहां यात्रा मैदान में यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद घंटों श्रद्धालु यात्रा मैदान में लगे स्टालों पर खाने पीने के उपरांत मैदान की हरी-हरी घास पर बैठ कर पहाड़ों के हसीन मौसम का आनंद लेते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें