पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील के दूरदराज के गांव बफलियाज में सीआरपीएफ ने कारगिल विजय दिवस मनाया। इस अवसर पर सीआरपीएफ की तरफ से दराबा कंपनी कमांडर ब्रिजेश यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र के मदरसे एवं स्कूली बच्चाें ने जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ब्रिजेश यादव ने बच्चों को कारगिल में दुश्मन की घुसपैठ और सेना के साहस के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इसके बाद एक रैली भी निकाली गई।