पुंछ में जिला सनातन धर्मसभा के नए पदाधिकारी स्वामी विश्वात्मांनंद सरसवती जी के साथ।
- फोटो : punch news
पुंछ। नगर स्थित गीता भवन में जिला सनातन धर्म सभा की नई इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्म के अनुयायियों महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने भाग लिया। इस शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता सभा के पूर्व प्रधान लक्ष्मी चन्द शास्त्री ने की जबकि अटल पीठाधीश्वर राजगुरु महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज इसके मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सर्वप्रथम क्षेत्रपाल शर्मा को सनातन धर्म सभा के जिला प्रधान के पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभा के पूर्व प्रधान लक्ष्मी चंद शास्त्री ने एक महिला सहित 20 अन्य सदस्यों को पांच पांच के दल में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत लंगर का भी आयोजन किया गया।