पुंछ। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में पुंछ जिले के मंडी तहसील मुख्यालय स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने शहीदों की याद में स्कूल प्रांगण से रैली निकाली। रैली कस्बे के बाजारों से होती हुई स्कूल पहुंचकर संपन्न हुई। यहां विद्यार्थियों को देश सेवा की शपथ दिलाई गई। इसके बाद छात्रों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।