फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में भाजपा ने मशाल जूलूस निकाल शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भारतीय जनता पार्टी पुंछ इकाई की तरफ से शनिवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर में मशाल जुलूस निकाल कर शहीदों के बलिदान को नमन किया।
विज्ञापन

शनिवार रात साढ़े आठ बजे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुंछ किले के पास एकत्र हुए। जहां से उन्होंने कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ नांखां वाले चौराहे पर ब्रिगेडियर प्रीतम सिंह स्मारक पर पहुंंच कर संपन्न हुआ। इस दौरान गुरदीप सिंह, राजेश रैना, रविन्द्र कुमार, जुगल किशोर, इमरान अहमद, लेखराज दत्ता, जगबीर सिह सूदन, गुरचरण सिंह, भानू दत्ता आदि ने शहीदों को नमन करते हुए अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें