पुंछ। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के तीन दिन पूर्व नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव देहरिया के नवग्रह मंदिर से देर शाम भारी बारिश के बीच शेरे पुंछ यशपाल शर्मा त्रिशूल यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पैदल एवं बाइकों पर सवार होकर भाग लिया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम नवग्रह मंदिर में त्रिशूल यात्रा के संयोजक डॉ. उदेशपाल शर्मा, विश्व हिन्दू परिषद के निशू गुप्त, बजरंगदल के सौरभ सूदन, जिला विकास उपायुक्त विकास कुंडल एवं क्षेत्र में तैनात सेना के कमांडिंग अधिकारी ने सवा क्विंटल के त्रिशूल का पूजन किया। इसके बाद चार किलो मीटर लम्बी त्रिशूल यात्रा निकाली गई जोकि देर शाम कालेज मैदान पहुंची। जहां वैदिक पूजा के साथ त्रिशूल को यात्रा मैदान में स्थापित किया गया। त्रिशूल यात्रा के रास्ते में एवं यात्रा मैदान में धार्मिक संगठनों की तरफ से खाने-पीने के निशुल्क स्टाल लगाए गए थे।