फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: डीसी पुंछ ने बूढ़ा अमरनाथ यात्रा आधार शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। 28 जुलाई से शुरू होने वाली बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर डीसी पुंछ विकास कुंडल ने वीरवार शाम आधार शिविर कॉलेज मैदान का दौरा किया। उन्होंने यात्रा के सुचारू संचालन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


डीसी के साथ अतिरिक्त उपायुक्त, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका, तहसीलदार हवेली, यात्रा अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इस दौरे के दौरान डीसी ने प्रशासन और संबद्ध विभागों की तैयारियों का व्यापक जायजा लिया और तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं और सेवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित किया। उन्होंने अंतर-विभागीय समन्वय पर विशेष बल दिया और संबंधित अधिकारियों को पेयजल, बिजली आपूर्ति, चिकित्सा, स्वच्छता एवं शौचालय, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग स्थल आदि जैसी आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कुंडल ने स्वच्छता और सफाई बनाए रखने तथा तीर्थयात्रियों के अनुकूल वातावरण बनाने पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तीर्थयात्रियों के लिए एक आरामदायक और आध्यात्मिक रूप से संतुष्टिदायक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए चौबीस घंटे सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें