पुंछ। जिले में बारिश के कारण नदी नालों के जलस्तर को देखते हुए बुधवार दोपहर बाद एसडीआरएफ ने नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया।
इस दौरान पुलस्त्य एवं बेतार नदी के आसपास मवेशियों के साथ डेरा डाले पचास के करीब लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा। एसडीआरएफ की तरफ से लोगों को नदी नालों से दूर रहने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर मोहम्मद जाकिर का कहना है कि प्रशासन की तरफ से सभी विभागों के साथ ही एसडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है। लगातार बारिश से नदी नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसको ध्यान में रख कर हमने यह अभियान शुरू किया है, ताकि लोगों को नदी नालों से दूर रखा जाए।