पुंछ। जिले में बुधवार को तीसरे दिन भी दिन भर बारिश जारी रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। पुंछ- जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को हुए भूस्खलन के बाद दलदल की स्थिति पैदा हो गई है।
इससे वाहन चालकों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पुंछ के कलाई क्षेत्र में मंगलवार को दिन में दो बार हुए भूस्खलन में जिन लोगों की जमीनों को नुक्सान पहुंचा। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने में लगी कंपनी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। लोगों का कहना है कि पहाड़ों की कटाई के उपरांत कंपनी उसे बिना सुरक्षा दीवार बनाए छोड़ देती है। इससे भूस्खलन होता है।