पुंछ। सड़क दुर्घटनाओं से प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सहानुभूतिपूर्ण पहल शुरू की गई। इसके तहत डीसी पुंछ विकास कुंडल ने सोमवार को जम्मू और कश्मीर सड़क दुर्घटना पीड़ित कोष के तहत सड़क दुर्घटना में मारे गए 6 लोगों के आश्रितों को 1-1 लाख के चेक प्रदान किए। इनमें परवीन बेगम पत्नी मोहम्मद अयूब निवासी अढाई मंडी, बिलाल अहमद पुत्र जमाल दीन निवासी छंबर किनारी मंडी, मोहम्मद ज़हीर पुत्र मोहम्मद जावेद निवासी बांडी चेचियां तहसील हवेली, शकील बी पत्नी मोहम्मद मुश्ताक निवासी घानी तहसील मनकोट, मोहम्मद हनीफ पुत्र मोहम्मद शेर निवासी घानी तहसील मनकोट, नूर हुसैन पुत्र अब्दुल्ला निवासी कस्बलाडी, तहसील मनकोट शामिल हैं।