फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मुगलरोड पर यात्रा करते सावधानी बरतें, नदी-नालों के पास न जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में मंगलवार रात से जारी बारिश को देखते हुए बुधवार को पुंछ पुलिस और यातायात पुलिस ने लोगों को हिदायतें जारी की गई हैं। मुगलरोड पर बफलियाज और पुंछ बस अड्डे पर एनाउंसमेंट के जरिये वाहन चालकों और आम लोगों को मुगल रोड पर यात्रा करते सतर्क रहने और सुरक्षा उपायों का पालन करने को कहा है। कहा गया कि बारिश से मुगल रोड पर कई स्थानों पर पत्थर गिर रहे हैं। इसके चलते उन क्षेत्रों में सावधानी बरतें। इस बीच मुगलरोड पर गिरे पत्थरों को यातायात पुलिस की तरफ से जेसीबी मशीनों से हटाया गया। वहीं चेतावनी दी कि बारिश से नदी नालों का जल स्तर बढ़ गया है। इसलिए नदी नालों के पास न जाएं। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से भी दूर रहें, ताकि किसी प्रकार का जान माल का नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें