फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सुरनकोट में 22 वर्षीय युवक ने नदी में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में बुधवार दोपहर बाद एक युवक ने बैहराम गल्ला में नदी में कूदकर जान दे दी। युवक को कूदते हुए कुछ लोगों ने देख लिया और करीब सौ मीटर की दूरी से उसे नदी से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय शौकत हुसैन पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी अर्गी धलोडी जिला राजोरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस घटना के बाद सुरनकोट पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के परिजनों को सूचना दी। उधर युवक को नदी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाने वाले बैहराम गल्ला के ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि करीब एक बजे उन्होंने एक युवक को नदी में कूदते हुए देखा। इसके बाद कड़े प्रयासों से नदी से निकाल कर उसे अस्पताल लाया लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें