पुंछ। पुलिस ने तीन गोवंशों को तस्कर के चंगुल से मुक्त कराया। इस दौरान एक वाहन को जब्त किया है। आरोपी की पहचान साजिद हुसैन शाह निवासी लसाना तहसील सुरनकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेढी चौहाना में नाके के दौरान की। चालक ने खुलासा किया कि गोवंशों को बिना किसी कानूनी अनुमति के कश्मीर ले जाया जा रहा था।