फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। 27 जुलाई से शुरू होने वाली श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर एसडीएम मेंढर इमरान रशीद कटारिया की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मेंढर हिन्दू सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा और सदस्य उपजिला विभागीय अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक बताया गया कि मेंढर के मुख्य द्वार बिंबर गली में श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाता है। चाय प्रसाद और स्टॉल लगाए जाते हैं। इसमें स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग रहता है। मेंढर सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, रंजीत शर्मा, देवेंद्र कुमार टंडन, डाॅक्टर संजीव कुमार शर्मा, विजय कुमार और रोहित कुमार ने यात्रा को हर तरह की सुविधा देने का आग्रह किया। इस पर एसडीएम मेंढर इमरान रशीद कटारिया ने पूरा पूरा सहयोग देने की बात कही। उन्होंने बीडीओ मेंढर और बालाकोट, एईई पीडीडी मेंढर, टीएसओ मेंढर, तहसीलदार मेंढर राहुल शर्मा और एसएचओ मेंढर यासिर फारूक बेग को आदेश दिए कि यात्रा का स्वागत करने, लंगर प्रसाद वितरित करने और सुरक्षा देने के कड़े बंदोबस्त किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें