पुंछ। नगर के बीचों बीच स्थित प्राचीन शिव कन्हैया मंदिर में शनिवार को शनिदेव की मूर्ति की स्थापना की गई।
सुबह नौ बजे मंदिर की यज्ञशाला में शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पंडित राजेश कुमार एवं उनके परिवार की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
यहां पंडित लोकराज शर्मा और पंडित पवन शर्मा की तरफ से वैदिक मंत्रों के बीच यज्ञ में आहुतियां दी गईं और शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा कराई। दोपहर 12 बजे यज्ञ में आहुतियां डाली गईं।
इसके उपरांत भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना के उपरांत शनिदेव की मूर्ति को पीपल के नीचे बनाए गए शनिमंदिर में स्थापित किया गया। इसके उपरांत भंडारा शुरू किया गया, जो देर शाम तक जारी रहा।