पुंछ। डीसी पुंछ विकास कुंडल ने वीरवार को मिशन युवा के अंतर्गत तीसरी जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति (डीएलआईसी) की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें नैनो उद्यम घटक के अंतर्गत स्व-रोज़गार के मामलों की समीक्षा और अनुमोदन किया गया।
नैनो एंटरप्राइजेज श्रेणी के अंतर्गत कुल 51 मामले अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किए गए। जिनमें से प्रत्येक का व्यवहार्यता, स्थिरता और रोज़गार क्षमता के आधार पर गहन मूल्यांकन किया गया। विस्तृत चर्चा के बाद सभी 51 मामलों को मंजूरी दे दी गई। लाभार्थियों में 19 वर्षीय महत्वाकांक्षी उद्यमी कासिद नवीद भी शामिल थे। जिनके अभिनव प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
डीसी ने कासिद सहित लाभार्थियों को व्यक्तिगत रूप से स्वीकृति पत्र सौंपे और उन्हें स्थायी उद्यम स्थापित करने के अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में पंकज मगोत्रा अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त और मिशन युवा के नोडल अधिकारी खालिद वफा व अन्य मौजूद रहे।