पुंछ। पुंछ नगर और आसपास के क्षेत्रों में वीरवार शाम को हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली है। बारिश इतनी जोरदार थी कि कुछ समय तक बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। करीब डेढ़ घंटा बारिश रही। इसके बाद बारिश कम हुई तो लोग सड़कों पर दिखाई दिए। वीरवार दोपहर बाद अचानक आसमान पर काले घने बादल छा गए और शाम चार बजे अचानक जोरदार बारिश शुरू हो गई।