फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सुरनकोट पुलिस ने 5 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नशे के खिलाफ अभियान के तहत सुरनकोट पुलिस ने 5 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान तारिक हुसैन उर्फ मैडम निवासी गांव लसाना तहसील सुरनकोट जिला पुंछ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन सुरनकोट में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सुरनकोट कस्बे के हाड़ी मोहल्ला के पास नियमित गश्त के दौरान पुलिस दल ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी में उसके पास हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें