पुंछ। डीसी पुंछ विकास कुंडल ने शनिवार देर शाम पुंछ नगर के गुरु नानक पार्क के पास नगर पालिका के सामुदायिक भवन के साथ स्थित सरकारी इमारत में पुंछ जिले के पहले प्रैस क्लब का फीता काट कर उदघाटन किया।
पत्रकारों ने डीसी पुंछ विकास कुंडल के साथ ही पुंछ हवेली के विधायक एजाज अहमद जान और अन्य दलों के नेताओं का भी आभार प्रकट किया। जिनके प्रयासों के बाद पुंछ में प्रैस क्लब की स्थापना की गई है। शनिवार देर शाम पुंछ में प्रैस क्लब का उदघाटन समारोह आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पुंछ के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुडे़ पत्रकारों ने भाग लिया। इस समारोह की अध्यक्षता नरेन्द्र सिंह तलवार, प्रदीन खन्ना, रंधीर सिंह, न्याज अहमद और सलील रैना ने की जबकि डीसी पुंछ विकास कुंडल, एडीसी ताहिर मुस्तफा मलिक, एएसपी मोहन लाल शर्मा इसके मुख्य अतिथि रहे। डीसी पुंछ ने पत्रकारों को प्रैस क्लब में जरूरी सुविधाएं प्रदान करने और भविष्य में पुंछ प्रैस क्लब के लिए स्थायी एवं निजी भवन के निमार्ण का आश्वासन दिया।