फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: एसीआर पुंछ ने ईद को लेकर धार्मिक स्थलों का किया दौरा, तैयारियों को जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। ईद-उल-अजहा को लेकर एसीआर (सहायक आयुक्त राजस्व) पुंछ मोहम्मद सईद ने शहर के विभिन्न स्थानों ईदगाह, अंजुमन जाफरिया, जमीयत एहले हदीस, बगियाल्लाह मस्जिद और जामा माजिद के साथ-साथ आसपास के बाजार क्षेत्रों सहित प्रमुख स्थलों का दौरा किया। उन्होंने ईद पर सफाई, आवश्यक सेवाओं और विभागों के बीच समन्वय के संदर्भ में तैयारियों का आकलन किया। उनके साथ तहसीलदार हवेली, एआरटीओ पुंछ और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी थे। प्रार्थना स्थलों के आसपास उचित सफाई, निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति और प्रभावी यातायात विनियमन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

एसीआर ने कुर्बानी के जानवरों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थल का भी निरीक्षण किया। स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन और पशु व्यापार के नियमन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने त्यौहार के दौरान सुरक्षित और परेशानी मुक्त लेन-देन सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें