पुंछ। डीसी पुंछ विकास कुंडल ने बुधवार को ईद-उल-अजहा के प्रबंधों की समीक्षा की। बैठक में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए एक बैठक की। इसमें एसएसपी, अतिरिक्त उपायुक्त, वक्फ इस्लामिया के अध्यक्ष, धार्मिक नेता, नागरिक समाज के सदस्य और विभिन्न सरकारी विभागों के प्रमुख शामिल हुए।
विकास कुंडल ने प्रतिभागियों को त्योहार के सुचारू संचालन के लिए किए जा रहे प्रबंधों की जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्बाध जल और बिजली आपूर्ति, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं और अग्निशमन व आपातकालीन सेवाओं से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ईदगाहों और सार्वजनिक क्षेत्रों में और उसके आसपास सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी। कीमतों को नियंत्रित करने और आवश्यक वस्तुओं के मनमाने दामों को रोकने के लिए दस्ते तैनात किए जाएंगे।