नौशेरा। युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से अंडर-17 अंतर क्षेत्रीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। कस्बे के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल और फाइनल दोनों राउंड के मुकाबले हुए। सेमीफाइनल में सुंदरबनी ने कालाकोट को हराकर 6 विकेट से जीत हासिल की। वहीं फाइनल मैच सुंदरबनी और खवास के बीच खेला गया। इसमें जोन खवास ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 105 रन बनाए। जोन सुंदरबनी ने 8 विकेट खोकर 18 ओवर में अपना लक्ष्य प्राप्त किया। सुंदरबनी ने फाइनल मैच में जीत हासिल की। सात दिन चली प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।