पुंछ। जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य आयोजन पुंछ नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट, स्कूली विद्यार्थियों, खिलाड़ियों एवं अन्य लोगों ने भाग लिया। माॅक ड्रिल के दौरान लोगों को आपातकालीन स्थिति अथवा पाकिस्तानी गोलाबारी में बचाव के गुर सिखाए गए। वहीं रात आठ बजे से सवा आठ बजे के बीच ब्लैक आउट किया गया। नगर के सभी दुकानदार आठ बजे के पहले ही अपनी दुकानें बंद कर घरों को चले गए थे।