पुंछ। जिला पुलिस ने जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया है। इसके तहत पुलिस चौकी अजोट के प्रभारी अनिल शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने शनिवार को कई जगह चेकिंग की गई। इस दौरान गौण खनिजों के अवैध परिवहन में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर ट्राॅलियों को जब्त किया गया। इनकी वाहन पंजीकरण संख्या जेके12ए-7854 और जेके12सी-1391 है। जांच में पाया गया कि दोनों वाहन बिना किसी वैध परमिट के अवैध रूप से नदी से निकाली गई सामग्री ले जा रहे थे। इसलिए दोनों वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। चोकी प्रभारी ने लोगों से सहयोग कर अवैध खनन की सूचना जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने का आग्रह किया।