आंधी से क्षतिग्रस्त स्कूल की छत।
- फोटो : punch news
पुंछ। जिले की मंडी तहसील में नियंत्रण रेखा पर स्थित हाई स्कूल गाडियां की छत रविवार देर रात आई आंधी से उड़ गई। इसके साथ ही स्कूल के तीन कमरे, रसोईघर और बरामदा भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्कूल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही रविवार को कलस्टर प्रमुख एवं प्रिंसिपल माडल हायर सेकेंडरी स्कूल सावजियां हरपाल सिंह ने स्कूल का दौरा किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त स्कूल का निरीक्षण किया और स्कूल प्रशासन को कक्षाएं दूसरी इमारत में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से स्कूल इमारत की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की।