पुंछ। मेंढर के गुरसाई थाने की पुलिस टीम ने गांव गलहुता पुल पर चेकिंग के दौरान गोवंश तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। 9 गोवंशों को बचाया गया। साथ ही एक वाहन (जेके12सी/8993) को जब्त कर लिया गया। चालक मोहम्मद राशिद निवासी कंडी गलहुता मेंढर को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना गुरसाई में मामला दर्ज किया गया है।