पुंछ। मंडी तहसील के गांव साथरा में रविवार दोपहर पुलस्त्य नदी में नहाते समय 14 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई। बालक की पहचान इम्तियाज अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी गांव बांडी कम्मां खान के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सहायक आयुक्त राजस्व पुंछ मोहम्मद सईद ने गांव बांडी कम्मा खान गांव का दौरा किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही रेडक्रॉस फंड से 20,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की।