पुंछ। जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर शनिवार दोपहर बाद दिगवार सेक्टर में बारूदी सुरंग की चपेट में आने से सेना का हवलदार घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के उपरांत सेना के हेलिकॉप्टरक से एयर लिफ्ट कर सैन्य अस्प्ताल सतवारी जम्मू भेजा गया। घायल की पहचान सेना की दुर्गा बटालियन के हवलदार मोहम्मद फयाज निवासी जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद सेना की दुर्गा बटालियन के जवान नियमित गश्त पर थे, जिस दौरान हवलदार मोहम्मद फयाज का पांव अज्ञात बारूदी सुरंग पर आ गया। इससे उसमें हुए विस्फोट में हवलदार की बायां पैर घायल हो गया। उन्हें पुंछ नगर स्थित सैन्य अस्प्ताल लाया गया। जहां से शाम के समय उसे उच्च उपचार के लिए एयर लिफ्ट कर जम्मू भेज दिया गया।