फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मंडलायुक्त ने गोलाबारी में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। डिवीजनल कमिश्नर जम्मू रमेश कुमार ने शनिवार देर शाम पुंछ का दौरा किया। डाक बंगला में जिला विकास उपायुक्त पुंछ विकास कुंडल और एएसपी मोहन शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डिवकॉम जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर नगर में पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वाले अमरजीत सिंह, अमरीक सिंह और रंजीत सिंह के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की व श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि प्रशासनिक तौर पर हर प्रकार का सहयोग किया जाएगा। कहा कि जिले में जल्दी ही लोगों की सुरक्षा के लिए और बंकरों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें