फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: डीसी ने पुंछ में कैपेक्स बजट कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। डीसी पुंछ विकास कुंडल ने सोमवार को यूटी कैपेक्स बजट के तहत पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) विभाग द्वारा किए गए विकास कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति का आकलन किया। बैठक में कुंडल ने समय सीमा का पालन करने के महत्व पर जोर दिया। निष्पादन एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हों।
विज्ञापन

उन्होंने इन कार्यों के निष्पादन में उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया। चालू वित्तीय वर्ष की योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों और निष्पादन एजेंसियों को निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के परामर्श से परियोजनावार योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए, जबकि जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता, मुख्य योजना अधिकारी और कार्यकारी अभियंताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें