पुंछ। जिले में भी होली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर बुधवार देर शाम जिला सनातन धर्मसभा पुंछ की तरफ से गीता भवन में पत्रकार वार्ता की गई। जिला सनातन धर्मसभा के प्रधान क्षेत्रपाल शर्मा ने बताया कि इस बार 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। इसमें सुबह साढ़े नौ बजे लोग गीता भवन में एकत्र होंगे। जहां से दस बजे होली की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो दोपहर एक बजे गीता भवन पहुंचकर संपन्न होगी।