पुंछ। नगर में बिजली विभाग की तरफ से स्मार्ट मीटर लगाने का काम जोरों पर चल रहा है। नियंत्रण रेख पर स्थित पुंछ में अभी तक स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ कोई प्रदर्शन या विरोध देखने को नहीं मिला। इसके चलते स्मार्ट मीटर लगाने के काम में जुटे मैकेनिक भी खुश हैं। उनका कहना है कि हमें एक मीटर लगाने के हिसाब से पैसों का भुगतान होता है। इससे पहले हमने जहां भी स्मार्ट मीटर लगाए वहां विरोध के चलते हमारी दिहाड़ी भी नहीं बन पाती थी, लेकिन पुंछ में कोई विरोध नहीं है।