फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ-जम्मू हाईवे पर सुरनकोट से यात्रा करने से बचें लोग

विज्ञापन
पुंछ में अनाउंसमेंट करता पुलिस वाहन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही जोरदार बारिश को देखते हुए वीरवार को पुलिस और जिला प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

इसमें सभी प्रकार के वाहन चालकों और यात्रियों को पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाया सुरनकोट यात्रा न करने की अपील की गई। लोगों को नदी नालों से दूर रहने को भी कहा गया। इस प्रकार की एडवाइजरी पुंछ से सुरनकोट के बीच कई स्थानों पर हो रहे भूस्खलन को देखते हुए जारी की गई है। लगातार हो रही बारिश से नदी नालों का जलस्तर बढ़ने एवं उनमें उफान आने की संभावना को देखते हुए लोगों को नदी नालों से दूर रहने को कहा गया है। इस इस बीच पुलिस की ओर से अपने वाहनों पर लाउडस्पीकर लगा कर एडवाइजरी संबंधी अनाउंसमेंट की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें