फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: नियंत्रण खोने से वाहन पुलस्त्य नदी में गिरा, 7 बचाए, 3 लापता

विज्ञापन
पुंछ जिले के कलाई में पुलस्त्य नदी में गिरे जाइलो वाहन को लेकर राहत एवं बचाव अभियान चलाते पुलिस
विज्ञापन
पुंछ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार रात को कलाई क्षेत्र में एक जाईलो टैक्सी चालक के नियंत्रण खोने से वाहन पुलस्त्य नदी में जा गिरा। इससे वाहन में सवार दस यात्री नदी के बहाव में फंस गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने अभियान चलाया और दो घंटे के कड़े प्रयासों से वाहन में फंसे सात यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दो महिलाएं और एक नवजात लापता बताए जा रहे हैं।
नदी में गिरे वाहन से निकाले गए लोगों को पुलिस ने पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें गुलजार हुसैन (30) निवासी फजलाबाद सुरनकोट, सकीना बी (22) निवासी फजलाबाद सुरनकोट, सलमा कौसर (26) निवासी भाटादुडि़यां, गुलाम मोहम्मद (50) निवासी मंजाकोट राजोरी, करामत हुसैन (38) निवासी भाटादुडि़यां, सब्ज़ा बेगम (50) निवासी भाटादुडि़यां के रूप में हुई है। हादसा देर शाम रात करीब आठ बजे हुआ। लापता लोगों की तलाश देर रात तक जारी थी।

पुंछ जिले के कलाई में पुलस्त्य नदी में गिरे जाइलो वाहन को लेकर राहत एवं बचाव अभियान चलाते पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें