फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सेना में नौकरी के लिए किया प्रोत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सेना की पुंछ गनर्स ने 77वें सेना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को पुंछ नगर के हायर सेकेंडरी स्कूल शीश महल में सशक्त महिला सशक्त राष्ट्र पर एक व्याख्यान का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें स्कूल की सैकड़ों छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। इस व्याख्यान में सेना के मेजर रैंक के दो अधिकारियों पुरुष एवं महिला अधिकारी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ भारतीय सेना में नौकरी के अवसर तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि सेना में महिलाओं के लिए विभिन्न अवसर उपलब्ध हैं। छात्रों को उन महिलाओं की प्रेरक कहानियां साझा की गईं जिन्होंने सशस्त्र बलों में अपनी पहचान बनाई है। उनकी बहादुरी, समर्पण और दृढ़ता को उजागर किया है। इसके साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए किशोरावस्था के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता और कल्याण पर विशेष जोर दिया गया। छात्राओं को अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें