फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सुरनकोट में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, एएसआई समेत 5 घायल

विज्ञापन
घायल पुलिस कर्मी को अस्पताल लाते साथी। संवाद - फोटो : punch news
विज्ञापन
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में बुधवार दोपहर आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव हो गया। इसमें एक एएसआई सहित सुरनकोट पुलिस के चार जवान घायल हो गए।
विज्ञापन

इन्हें उपचार के लिए उपजिला अस्पताल सुरनकोट में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इन्हें बाद में जीएमसी रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान एएसआई जमुरत, सार्जेंट नसीब खान, सार्जेंट मोहम्मद लतीफ और हेंड कांस्टेबल जुल्फकार अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरनकोट तहसील के गांव बेला में हुए झगड़े के बाद सुरनकोट पुलिस एक आरोपी मोहम्मद रशीद को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंची तो आरोपी छत पर चढ़ गया। वहां से उसने नीचे खड़े पुलिस जवानों पर पथरबाजी शुरू कर दी। इसमें पुलिस कर्मी घायल हो गए। इसके बाद भी आरोपी ने पथराव जारी रखा। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई। कड़ी मशक्कत से आरोपी को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें