फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साहबजादे क्रिकेट टूर्नामेंट : ग्लैमर्स क्लब को हराकर एनएस बेदी क्लब बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 दिसंबर से जारी चार साहिबजादे क्रिकेट टूर्नामेंट सोमवार देर शाम सम्पन्न हो गया। एनएस बेदी क्लब ने ग्लैमर्स क्लब को हराकर चैंपियन का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

फाइनल में एनएस बेदी क्लब और ग्लैमरस क्लब के बीच भिडंत हुई। इसमें टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लैमर्स क्लब ने 20 ओवर में 161/5 रन बनाए। रिद्धम 80 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। बेदी क्लब के इंद्रपाल सिंह और पुनीत ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एनएस बेदी क्लब के पहले बल्लेबाज कोई अधिक चमत्कार नहीं दिखा पाए। इसके चलते आठ से दस ओवर के बीच ग्लैमर्स क्लब का पलड़ा भारी रहा, लेकिन चार विकेट गिरने के बाद मैदान में उतरे बल्लेबाज सुहेल, इन्द्रपाल ने पारी को जीत की तरफ ले जाते हुए ग्लैमर्स क्लब के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। उसके बाद पुनीत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 18 ओवर में 162/6 रन बना मैच जीत लिया।
सोहेल ने 62 जबकि इंद्रपाल सिंह ने 38 रन बनाए। पुनीत को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आयोजन समीति की तरफ से मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 10 हजार रुपए नकद और ट्राफी एवं उप विजेता टीम को 5 हजार रुपए नकद और ट्राफी प्रदान की। इसके अतिरिक्त सभी खिलाड़ियों, टूर्नामेंट में सहयोग करने वालों को भी सम्मानित किया गया। चार साहबजादे क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 40 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें