फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में अब सुनने को नहीं मिलता सुंदर मुंदरिये....

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। शहर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, लेकिन पारंपरिक लोक गीत सुंदर मुंदरिए तेरा कौन बिचारा, दुल्ला भट्टीवाला...आज सुनाई नहीं दे रहा। दो दशक पहले बच्चे और युवा ये गीत गाते हुए घरों में जाते थे और लोहड़ी मांगते थे।
विज्ञापन

सुनील कुमार, हरपाल सिंह, सचिन कुमार, हरदेव सिंह आदि का कहना है कि आज के बच्चे तो केवल मोबाइल में ही व्यस्त रहते हैं। बचपन में हम लोग तो दिसंबर से ही लोहड़ी मांगने का क्रम शुरू कर देते थे। स्कूल में खाली समय यार दोस्त मिल कर शाम को किस मोहल्ले में लोहड़ी मांगनी है, उसका कार्यक्रम बना लेते थे। इससे जो पैसे मिलते थे, उससे हम मूंगफली, रेवड़ी, गजक खरीदकर मोहल्ले में पर्व मनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें