पुंछ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कश्मीर दौरे और लोहड़ी पर्व को लेकर सोमवार को पुंछ नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में दिन भर हर तरफ सुरक्षा कड़ी रही। इस दौरान सुबह से रात तक नगर तथा बाहर के क्षेत्रों में कई स्थानों पर पुलिस, सीआरपीएफ और एसओजी द्वारा विशेष नाके लगाए गए थे। संदिग्धों की जांच कर उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जा रही थी।