फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: डीडीसी ने राशन कार्डों के ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला विकास उपायुक्त (डीडीसी) विकास कुंडल ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की राशन कार्डों के ई-केवाईसी और अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सहायक निदेशक एफसीएसएंडसीए पुंछ ने विभाग के कामकाज के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक के दौरान स्टॉक की स्थिति, आपूर्ति वितरण, शिकायत निवारण तंत्र और अन्य प्रासंगिक मामलों के बारे में गहन चर्चा हुई।
विज्ञापन

सहायक निदेशक एफसीएसएंडसीए ने बताया कि जिले में गेहूं, चावल, एलपीजी, पेट्रोल और डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है। व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विभाग राशन वितरण के लिए सात दुकानों और 167 उचित मूल्य की दुकानों और 20 सरकारी बिक्री डिपो का उपयोग करता है। उपायुक्त ने गैर-प्राथमिकता वाले घरों (एनपीएचएच), प्राथमिकता वाले घरों (पीएचएच) और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) सहित तीन श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ई-केवाईसी/एनएफएसए/गैर-एनएफएसए और पीएमएफएसएस योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने प्रत्येक तहसील से ई-केवाईसी रिपोर्ट की समीक्षा की और सभी टीएसओ को अपने अधिकार क्षेत्र के तहत ई-केवाईसी पंजीकरण के 100 फीसदी पूरा होने को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें