पुंछ। राजोरी और पुंछ जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर बर्फ हटाने के बावजूद तीसरे दिन शनिवार को भी यातयात बहाल नहीं हो पाया। इसके चलते बड़ी संख्या में कश्मीर जाने वाले लोग मुगल रोड के खुलने का इंतजार करते रहे।
वहीं, यातायात पुलिस का कहना है कि मुगल रोड पर कई स्थानों पर पाले की मोटी परत जम गई है। फिसलन को देखते हुए यातायात बहाल नहीं किया गया।
बता दें, 11 दिसंबर को मुगल रोड पर भारी बर्फबारी होने के कारण यातायात बंद कर दिया गया था। इसके बाद रोड से बर्फ हटाने का काम दो दिन पहले ही पूरा कर लिया गया था, लेकिन तीन दिन बाद भी यातायात बहाल नहीं हो पाने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अभी तो हलकी बर्फबारी हो रही है, जब भारी बर्फबारी होगी तब क्या होगा।