फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पंजाल वारियर्स और एलओसी क्रिकेट क्लब ने फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कसेरू निवासी एक व्यक्ति की अलीगढ़ शहर में छत से गिरकर जान चली गई। वह एक शादी समारोह में शामिल होने अलीगढ़ गए थे।
विज्ञापन

गांव कसेरू निवासी ग्रीस चंद शर्मा (47) पुत्र चंद्रपाल शर्मा बृहस्पतिवार को अपने साले के लड़के की शादी में शामिल होने अलीगढ़ शहर मानसिंह नगर गए थे। वहां रात करीब दस बजे वह छत पर थे और झाल से होकर निकल रहे थे तभी झाल टूट गया और वह नीचे गिर पड़े। इससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। तत्काल ही परिजन अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। देर रात दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उनकी मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौजूदा समय में वह परिवार के साथ खुर्जा जंक्शन में रहते थे और खुर्जा तहसील में ही एक वकील के मुंशी थे। शुक्रवार को गांव में उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें