पुंछ। मेंढर में वीरवार दोपहर को बिजली का करंट लगने से 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद अशफाक पुत्र मोहम्मद असलम निवासी गांव गोल्द मलिकपुर मेंढर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद अशफाक अपने घर के आंगन में लगे एक पेड़ से बकरियों के लिए पत्ते तोड़ रहा था। अचानक उसका सिर पेड़ के ऊपर से गुजर रही बिजली की मुख्य तार से टकरा गया। इससे उसे करंट लग गया। उसे उप-जिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।