पुंछ। आयुक्त सचिव खाद्य सुरक्षा एवं ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन हशमत अली यटटू ने वीरवार को अधिकारियों के साथ पुंछ का दौरा किया। उन्होंने पुंछ डाक बंगला में विभिन्न कृषि, बागवानी, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग आदि की तरफ से लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया।
इसके बाद डाक बंगला सभागार में खाद्य सुरक्षा पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता की। इसमें पुंछ के व्यापारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिड डे मील प्रभारियों को फूड सेफ्टी मानकों के प्रति किया जागरूक किया।