फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मेंढर में सूमो चालक की पिटाई के विरोध में चालकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। उपजिला मेंढर में शनिवार को सूमो चालकों ने साथी की पिटाई के विरोध में बस अड्डे पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने चालक की पिटाई करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन रोका गया।
विज्ञापन

मेंढर टाटा सूमो चालक यूनियन के अध्यक्ष कफील अहमद खान ने बताया कि गांव कंडी गलुता में रहने वाला टाटा सूमों चालक नवीद खान शुक्रवार देर शाम सवारियां लेकर गांव की तरफ जा रहा था। बीच रास्ते में हरनी क्षेत्र में कुछ लोगों ने टाटा सूमो को रोका और चालक को नीचे उतार कर उसकी जमकर पिटाई की। यही नहीं, आरोपियों ने पिटाई का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर भी अपलोड कर दिया।
पीड़ित चालक का कहना है कि जिन लोगों ने उसके साथ मारपीट की, वह उन्हें जानता तक नहीं है। न ही इस बात का पता है कि उन्होंने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। उधर मेंढर पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और वीडियो में मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें