फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ की बेतार नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर के साथ बहने वाली बेतार नदी में वीरवार देर शाम को नहाते समय एक 23 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। उसके शव को लोगों ने कड़े प्रयासों से नदी से बरामद कर लिया। इसके बाद दिगवार पुलिस चौकी से पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर कानूनी कार्रवाई की। शव के घर पहुंचते ही गांव में मातम का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम करीब छह बजे गांव दिगवार मलदेयालां निवासी 23 वर्ष मोहम्मद शकील उर्फ हैप्पी मजदूरी करने के बाद बेतार नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह जैसे ही नदी में उतरा तो डूब गया। इसके बाद लोगों ने कड़े प्रयासों से नदी से युवक के शव को बाहर निकाला। उधर, इस घटना के लिए लोगों ने पुंछ जिले में नदियों में हो रहे खनन को जिम्मेवार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें