फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मेंढर में नशा तस्करी के दो आरोपियों की संपत्ति अटैच की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर में पुलिस ने नशा तस्करी के दो आरोपी सगे भाइयों के खिलाफ कार्रवाई कर घर और तीन गाड़ियां सीज कर दीं। दोनों आरोपी मोहम्मद जहीर और अख्मत हुसैन गांव गोल्द मलिकपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद एसएसपी पुंछ युगल मनहास के निर्देश पर एसडीपीओ मेंढर भूपेंद्र कुमार, एसएचओ मेंढर दीपक कटोच और तहसीलदार मेंढर की अगुवाई में पुलिस दल गांव गोल्द मलिकपुर आरोपियों के घर पहुंचा। उनका घर और तीन गाड़ियां सीज कर दी गईं। साथ ही घर के बाहर संपत्ति अटैच किए जाने के बोर्ड और बैनर भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें